सीवर लाईन के लिये खोदी गई सड़क खबर का लिया संज्ञान

देहरादून

स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर जनपद के ईसी रोड के पास मोहनी रोड को जाने वाली सड़क सीवर लाईन के लिये खोदी गई है। काम पूरा होने पर इस सड़क पर पत्थर डाल दिये गये हैं। जिससे लोग परेशान हैं, का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्टेªट को आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि प्रकरण लोक न्यूसेन्स से संबंधित है, अतः तत्काल कार्यवाही अपेक्षित है। उन्होंने उत्तराखण्ड जल संस्थान को उक्त सड़क की तत्काल मरम्मत कार्य कराते हुए आख्या प्रस्तुत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *