आरसेटी में सिलाई प्रशिक्षण जारी
चम्पावत
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी जा रही है। आरसेटी में महिलाओं का एक माह सिलाई प्रशिक्षण जारी है। रविवार को महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर दीपा बोहरा ने महिलाओं को सूट, कुर्ती, मैक्सी, ब्लाउज, फ्रॉक समेत तमाम कपडों की कटिंग करने की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा ने बताया कि एक माह के दौरान महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ महिलओं को बैकिंग संबंधित जानकारी दी जाएगी। जिससे महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए कम ऋण पर लोन दिया जाएगा।
