यूकेडी ने किया घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी का विरोध

देहरादून। यूकेडी की कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरन रावत कश्यप ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि का विरोध किया है। कचहरी स्थित केन्द्रीय कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इस वर्ष घरेलू एलपीजी सिलेंडर की लगातार बढ़ती हुई कीमतों ने आम जनमानस की जेब पर सीधे-सीधे मार की है। इससे पहले भी 7 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 50 की वृद्धि की गई थी l प्रत्येक महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 की वृद्धि करना बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। पहले ही रसोई घर में सभी सामानों पर महंगाई की मार है। उसके बाद सिलेंडर के दामों में वृद्धि आग में घी डालने जैसा है। महंगाई दिनों दिन जिस प्रकार बढ़ती जा रही है। आम जनता का गुजर बसर करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई का असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *