मंगलौर में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन 

रुड़की। राजस्थान में दलित छात्र की मौत के मामले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने धरना प्रदर्शन कर पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक छात्र के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। राजस्थान के जालौर में एक दलित छात्र को मटके से पानी पीने पर एक शिक्षक ने बुरी तरह पीट दिया। छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समाज में आज भी छुआछूत समाप्त नहीं हुआ है। एक दलित छात्र को केवल इसलिए मार दिया जाता है कि उसने एक शिक्षक के मटके से पानी पी लिया था। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान महक सिंह, सुशील, एहतेशाम, मोहनदास, अतुल, कीरत सिंह, काजी मोनिस, अनिल कुमार, राकेश, राजीव, संतोष, विजेंद्र, राजू, सतनाम, ओमवीर, जितेंद्र, आनंद कुमार, संजय, विक्रम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *