दहेज उत्पीड़न में 7 पर  मुकदमा

रुड़की

पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  महिला गुलिस्ता निवासी खेड़ी शिकोहपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 में ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी अखलाक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख रुपये, कार की मांग शुरू कर दी। महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग भी हुई। पुलिस ने पति अखलाक, जेठ इकबाल, जेठानी शाइस्ता, सास खुर्शीदा, ननद मुन्नी, मुजम्मिल व उसकी पत्नी शब्बो निवासी मोहल्ला कासबान बेहट जनपद सहारनपुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *