कूड़ा निस्तारण के लिए टैक्स लगाने का प्रस्ताव पारित

रुद्रपुर

ग्राम पंचायत बिडौरा में आगामी वित्त वर्ष की कार्ययोजना जीपीडीपी निर्माण के लिए खुली बैठक में नई कार्ययोजना के निर्माण के लिए लाभार्थियों का चयन किया। चंदन राणा ने बिडौरा थारू गांव से नानक सिंह के घर तक सीसी मार्ग निर्माण, पूरन जोशी ने विद्युत पोल बदलने, हेमा जोशी ने सीसी मरम्मत कराने के सुझाव दिए। मत्स्य निरीक्षक ने मत्स्य पालन की योजना बताई। जल जीवन मिशन से बलविंदर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी करणपाल ने मनरेगा एवं कूड़ा निस्तारण के बारे में बताया। पंचायत ने कूड़ा निस्तारण के लिए टैक्स लगाने के प्रस्ताव को पास किया। यहां प्रधान भास्कर सम्मल, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चंद्र कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता राणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मंजूलता यादव, मत्स्य निरीक्षक जगदीश सिंह बोरा, पूरन सिंह राणा, गंगाशरण, जसवीर सिंह चौहान, जगदीश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *