भ्रष्टाचार और भयमुń सरकार के अपने वादे पर अमल करने में राज्य सरकार नाकामः लालचंद
देहरादून
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भाजपा के उ┘ाराखंड šभारी दुष्यंत गौतम द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुń सरकार के अपने वादे पर अमल करने में राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष के अन्तराल में देवभूमि उ┘ाराखण्ड राज्य में जघन्य हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संघ के कई नेताओं विधायकों द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न की खबरें सुर्खियां बनती आ रही हैं अंकिता भंडारी हत्याकांड में सूत्रधार कौन है यह भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों से वीडियो को बचाने की नौबत आ चुकी है दुष्यंत गौतम सनातन धर्म विरोधी मंदिरों में अभ८ता करने भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि यह सब दाग इस वń भाजपा के चेहरे पर लगे हुए हैं सही मायने में कांग्रेस की सनातन धर्म की भावना को आत्मसात करती है। भाजपा ने šदेश भर में धर्म का व्यापार किया और धर्म तथा जात पात के नाम पर जहर फैलाते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां ही सेकीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा शासन में šदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस के आला अधिकारी इस हत्याकांड के मुख्य अपराधी के पिता से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं ऐसे में पुलिस की जांच पर विश्वास कैसे किया जा सकता है। विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं विधायक बंशीधर भगत ने राज्य की जनता व महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।
