अर्जुन हाउस ओवरआल चैंपियन बना
कोटद्वार
बलभद्रपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एण्ड सांईन्सेस संस्थान में चल रहे खेल सप्ताह का समापन हो गया है। खेलों में अर्जुन हाउस ने ऑवरऑल चैंपियनशिप कब्जाई। वहीं प्रफुल हाउस ने द्वितीय तथा गोपाल हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खेल सप्ताह में क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, वालीवाल, रस्साकस्सी, टेबिल टेनिस व बैडमिन्टन आदि खेलों का आयोजन किया गया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय स्टेडियम के उपखेल अधिकारी सन्दीप कुमार डुकलान ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागयों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मुकाबला हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए और अपना मनोबल ऊंचा रखना चहिये। संस्थान के प्रबन्धक बी.एस. नेगी ने कहा कि खेलों से जहां छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रशासन कर्नल बी.एस. गुसांई, निदेशक शिक्षण सुनील कुमार, प्राजंल रावत, मोहित उपाध्याय, पंकज कुकरेती और विजय पन्त सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
