139 मरीजो ने उठाया शिविर लाभ

पौड़ी

हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को शहर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 139 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। गुरुवार को पौड़ी में हंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों के 105 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर उपचार करवाया। इसके साथ ही शिविर में 34 मरीजों का मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया। इस मौके पर हंस फाउंडेशन जनरल हास्पिटल सतपुली के कार्डिनेटर दीपक गुसाईं, प्रवीन कुमार, यशोदा नेगी, सावित्री ममगाईं आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *