स्वच्छता अभियान चलाया

पौड़ी

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पाबौ ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज पाबौ परिसर से सिमखेत तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं द्वारा करीब 400 किलो प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। राइंका पाबौ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पाबौ टीसी रावत ने युवाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण गढ्ढों व कूड़ेदान के माध्यम से किया जाना आवश्यक है। कहा कि प्लास्टिक का कचरा पशुओं के लिए हानिकारक है, जिससे पशुओं की असमय मृत्यु हो जाती है। हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति ध्यान देना चाहिए व उसके लिए समय-समय पर साफ-सफाई के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। जिससे विभिन्न स्थलों पर फैली गंदगी साफ हो सकेगी। प्रधानाचार्य अमित कठैत ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता का उद्देश्य युवाओं द्वारा गांव-गांव तक पहुंचाना है। कहा कि युवा ही स्वच्छता की अलख को जला सकते हैं। इस दौरान युवाओं द्वारा करीब 400 किलो प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। साथ ही वहां लोगों को खंड विकास अधिकारी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई व स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *