मैखुरी को जिलाध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों में खुशी

चमोली

आदिबदरी और गैरसैंण के कार्यकर्ताओं ने रमेश मैखुरी को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त कर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। आदिबदरी मंडल अध्यक्ष गैणा सिंह रावत, नवीन बहुगुणा, विजया बरमोला, जेपी बहुगुणा, विरेन्द्र प्रभू, मनोज कुंवर, सोहन खंडूरी, बलवंत भंडारी के साथ ही गैरसैंण नगर के प्रमुख शशि सोरियाल, पूर्व नपं अध्यक्ष गंगा पंवार, एलपी सती, अवतार नेगी, कुंवर सिंह, बलवीर रावत, बलवीर कठैत, हीरा फनियाल, राजेन्द्र शाह आदि ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *