राज्य स्थापना दिवस पर सभी मंडलों में होंगे कार्यक्रम: मैखुरी
चमोली
राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा अपने सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी मंडलों में राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन विधानसभा भराड़ीसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां स्पीकर ऋतु खंडूड़ी मौजूद रहेंगी। मैखुरी ने कहा कि सरकार गैरसैंण को लेकर अवस्थापना के कई कार्य कर रही है। वहीं चमोली के सभी 18 मंडलों में राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष झगड़ सिंह, हेमंत सेमवाल, नगर अध्यक्ष नवीन नवानी आदि ने कहा कि मंडलों पर भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर रमेश मैखुरी के अध्यक्ष बनने पर लंगासू में मंडल महामंत्री सुनील पंत, योगेंद्र कंडारी, अशोक सेमवाल, चंद्रबल्लभ नगवाल, गंगाधर मैखुरी आदि ने खुशी जताई है।
