नियुक्ति की मांग को लेकर आर-पार के आंदोलन की दी चेतावनी

देहरादून

एलटी नियुक्ति संघर्ष समिति से जुडे़ सहायक अध्यापक (एलटी) चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार से नियुक्ति की मांग की है। कहा कि वह पिछले 70 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। इस अवसर पर आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर सहायक अध्यापक एलटी चयनित अभ्यर्थी अंकित डंगवाल ने बताया कि विगत एक साल से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर निरंतर आंदोलनरत है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है और लगातार झूठे आश्वासन दिये गये हैं, इसके अलावा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि एलटी चयनित अभ्यर्थियों द्वारा सर्वप्रथम शिक्षा निदेशालय में चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने हमें उग्र आंदोलन और आमरण अनशन करने पर मजबूर कर दिया है और जल्द ही इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि फिर से आमरण अनशन की शुरूआत की जायेगी, वहीं अब आर पार का आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर धरने में चयनित अभ्यर्थियों में अंकित डंगवाल, प्रीतम सिंह, संगीता भंडारी, सविता, महावीर सिंह आदि अन्य चयनित अभ्यर्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *