जीआईसी पीपलकोट में गुरु-शिष्य सम्मानित
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के जीआईसी पीपलकोट में गुरु और शिष्यों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर हुई फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर सीमांत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए छह छात्र और व्यायाम शिक्षक को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बाद में प्रधानाचार्य पाठक ने व्यायाम शिक्षक मनोज सिंह सौन, छात्र साहिल सौन, पंकज जोशी, समीर सौन, प्रियांशु सिंह राना, संदीप कुमार व अंकित कुमार को मेडल देकर सम्मानित किया। यहां जेपी भट्ट, प्रेमसिंह धरियाल आदि मौजूद रहे।
