बीडीसी बैठक में अधिकारियों के प्रतिभाग करने की मांग

चम्पावत

ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर 26 नवंबर को लोहाघाट ब्लॉक सभागार में आयोजित होने वाली बीडीसी बैठक में अधिकारियों के प्रतिभाग करने की मांग उठाई है।गुरुवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए कहा कि विकास खंड में लंबे समय बाद बीडीसी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक को लेकर जनप्रतिनिधियों में उत्साह बना रहता है। लेकिन बैठक में अक्सर विभिन्न विभागों के अधिकारी नदारद रहते हैं। जिस कारण पंचायत प्रतिनिधि अपनी समस्याओं को नहीं रख पाते हैं। जिस कारण बीडीसी बैठक का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता है। उन्होंने विभिन्न विभागों को उच्चाधिकारियों के बीडीसी बैठक में अनिवार्य प्रतिभाग करने की संबंधित विभागों को निर्देशित करने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र बिष्ट, ललित मोहन, गणेश बोहरा, भुवन चौबे, चांद बोहरा, महेंद्र सिंह, युगल किशोर, पूरन बोहरा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *