विवाहिता दो दिन से लापता
बागेश्वर
राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत करुली गांव की विवाहिता 24 साल की गीता देवी पत्नी दीपक लाल दो दिन से लापता है। विवाहिता के ससुर ने पुलिस में बहू की गुमशुदगी दर्ज करार्ह है। उनका कहना है कि उनकी बहू 23 नवंबर को बगैर किसी को बताए घर से चली गई है। उनके मायके व अन्य रिश्तेदारी में उसकी खोजबीन कर ली है, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका है। उन्होंने पुलिस से ढूंढखोज में मदद की अपील की है। इधर राजस्व पुलिस ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
