आम्रपाली ने बतायी अधूरी हसरत

भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शुमार किया जाता है। फैंस उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपने अधूरी इच्छा के बारे में बताया है।
आम्रपाली दुबे ने अपना रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के आइकॉनिक सॉन्ग ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ पर शानदार एक्सप्रेशन्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा है, फिल्मों में तो अब तक नहीं कर पाई हूं ऐसी स्क्रिप्ट, लेकिन रील है न’ इस कैप्शन से जाहिर से है कि उनकी ऑनस्क्रीन लबिंग हसबैंड वर्सेस पैसोनेट लवर का किरदार निभाने की काफी इच्छा रही है, जिसमें उन्हें खूब प्यार करने वाला पति और पागलों की तरह चाहने वाला बॉयफ्रेंड मिले। वो इस तरह के रोल को निभाना चाहती थीं। ये कोई पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने कोई रील वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी वो कई रील्स बना चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *