शौर्य दिवस पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

देहरादून

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल के विद्यार्थियों ने भूपी चौधरी तथा अभिषेख भार्गव के नेतृत्व में सिटी जक्शन पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर जिला गो रक्षा प्रमुख भूपी चौधरी ने कहा कि यदि बहन बेटियों के साथ कोई भी विधर्मी गलत करने का प्रयास करता है तो बजरंग दल उसका जवाब देने में सक्षम है और इसके लिए तत्पर भी है। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ट्विंकल अरोरा, बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक भार्गव, आशु अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *