कैबिनेट मंत्री महाराज का जनपद भ्रमण कार्यक्रम
चमोली
मा0 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी सीएस बनकोटी ने बताया कि मा0मंत्री जी 12 दिसंबर की सायं 5 बजे गोपेश्वर पहुँचकर लोनिवि गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 13 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।
