जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पिथौरागढ़
बीजेपी जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी के द्वारा धारचूला के बीजेपी नेता महेंद्र बुदियाल को जिला इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धारचूला नगर में फूल माला पहनाकर महेंद्र बुदियाल का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री हरीश धामी कैलाश धामी चंद्र मोहन जोशी भूपाल बहादुर बिजेंद्र खनाल भूप सिंह सन्दीप बोरा ने महेंद्र बुदियाल को जिले में जिम्मेदारी मिलने से सीमांत में बीजेपी के मजबूत होने की बात कही है।
