विधायक प्रीतम सिंह ने दो दिन राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में किया प्रतिभाग

देहरादून, 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उŸाराखण्ड प्रदेश के विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्टन्न्ीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान प्रदेश के अलवर जनपद में दो दिन तक पदयात्रा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह ने पार्टी के पूर्व राष्टन्न्ीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा संयोजक दिग्विजय सिंह, राष्टन्न्ीय महासचिव भंवर जितेनर््ी सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की तथा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह ने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तुलना राष्टन्न्पिता महात्मा गांधी की दाण्डी यात्रा से करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ≈र्जा का संचार किया है अपितु देश की जनता में भी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव नफरत की राजनीति की है अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति पर काम किया है परन्तु राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने साबित कर दिया है कि देश की जनता झूठ और नफरत की राजनीति से आजिज आचुकी है। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक चकराता प्रीतम सिंह, विधायक विÿम सिंह नेगी, विधायक आदेश चौहान, विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विजय पाल सजवान, पूर्व विधायक राजकुमार, नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, महामंत्री रार्जेंी शाह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *