37 बल्लियों के साथ एक दबोचा

चम्पावत।

लोहाघाट पुलिस ने 37 देवदार की बल्लियों सहित एक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद बल्लियां वन विभाग के सुपुर्द की गई हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया नियमित चेकिंग के दौरान पंचेश्वर रोड में पिकअप वाहन संख्या यूके 03 सी 0076 से 37 नग देवदार की बल्लियां बरामद की। पिकअप वाहन चालक महेश सिंह अधिकारी निवासी खतेड़ा, किमतोली के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वन बीट अधिकारी पीयूष ने बताया मामले की जांच की रही है। पुलिस टीम मे लाल सिंह, अशोक पुरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *