अंकिता हत्याकांडः न्याय की मांग को पूर्व सीएम हरीश रावत एक दिवसीय धरने पर बैठे

देहरादून

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाये जाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ गांधी पार्क के बाहर इकटठा हुए जहां पर उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाये जाने की मांग को लेकर एक दिन के धरने पर बैठे। आज से धरना आरंभ होकर मंगलवार सुबह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वह उŸाराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के साथ उŸाराखंड के सभी जनों आंदोलन में उठाई जा रहे सवालों को नैतिक समर्थन देने के लिए धरना देंगे। इस अवसर पर हरीश रावत कहा कि आज दोपहर 12 बजे से अपना धरना शुरू कर दिया है जो मंगलवार 12 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि लगातार इस मामले में वीआईपी के नाम को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है और एसआईटी भी अभी तक इस ओर ठोस पहल नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर साक्ष्यों को मिटाने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। कांग्रेस अपनी आवाज को बुलंद कर स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेगा। इस अवसर पर हरीश रावत ने कांग्रेस के साथ भाजपा, उŸाराखंड के सभी राजनीतिक दलों को इस धरने में आने के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *