भाजयुमो जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश
पिथौरागढ़
भाजपा नेता दीपक तिवारी ने भाजयुमो में जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। मंगलवार को दीपक ने बताया कि वह पूर्व से छात्रहितों के लिए संघर्ष करते आए हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रिक्त पद के लिए उन्होंने आवेदन प्रदेश नेतृत्व को भेजा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत,संगठन मंत्री अजय व जिला प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल को पत्र भेजकर दावेदारी पेश की।