कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोस्ट्रेशन शो का आयोजन 27 को
खेल के साथ आत्मरक्षा का साधन भी है कराटे मिक्स मार्शल आर्टस: अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार
अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस की और से 27 फरवरी को कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोस्ट्रेशन शो का आयोजन किया जा रहा है। शिवालिक नगर कम्युनिटी सेन्टर में किए जा रहे आयोजन में सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभागी करेंगे। शो के संबंध मेंं जानकारी देते हुए अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के उत्तराखण्ड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि जिस तरह स्कूल में एक साल पढ़ाई करने के बाद परीक्षा देनी होती है। उसी प्रकार मार्शल आर्टस में ग्रेडिंग सिस्टम होता है। इसमें खिलाड़ियों को अलग-अलग बेल्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। ग्रेडिंग शो में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उसके प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट, सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान कर सम्मनित किया जाएगा। खिलाड़ी टेस्ट के साथ अलग अलग डेमोस्ट्रेशन भी करेंगे। डेमोस्ट्रेशन में किक से मार्बल, मटका, लकड़ी का फटटा आदि तोड़ने का प्रदर्शन करेंगे। इंडिया ब्रांच चीफ पंकज कुमार साहनी एवं स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगे। अमित कुमार चौधरी ने कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के प्रति युवाओं में रूझान लगातार बढ़ रहा है। अशीहारा कराटे मिक्स मार्शन आर्टस के खिलाड़ियों राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्टस खेल के साथ आत्मरक्षा का भी अच्छा साधन है। खासतौर पर बालिकाओं को इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।