तहसील दिवस 17 जनवरी को

नई टिहरी

डीएम अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों के तहत टिहरी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की तिथि में संशोधन किया गया है। जिला प्रशासन के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि तहसील टिहरी में अब तहसील दिवस आगामी 17 जनवरी को आयोजित होगा। बताया कि जिले की तहसीलों व उप तहसीलों में आम जनता की शिकायतों निस्तारण के लिए डीएम अध्यक्षता में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किये जाने का रोस्टर जारी किया गया था। एसडीएम टिहरी के अनुरोध पर तहसील टिहरी में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *