विधायक गड़िया ने जन्मदिन पर बांटे 80 कंबल –
बागेश्वर
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने अपने जन्मदिन पर 80 महिलाओं को कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि कपकोट का विकास हिमालय की तरह ऊंचाइयों तक चलेगा। उत्तरायणी मेले को भी लेकर उन्होंने कहा कि भराड़ी में लगने वाला मेला पांच दिन लगेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशी दयाल सिंह ऐठानी ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, चंपा देवी, गीता ऐठानी आदि मौजूद रहे।