एनएचपीसी में सड़क सुरक्षा कार्यशाला हुई
चम्पावत
परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनएचपीसी में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर परिवहन विभाग की ओर से एनएचपीसी के कर्मचारियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। शनिवार को सभागार में एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने एनएचपीसी कर्मचारियों को मोटर वाहन की जानकारी दी। कार्यक्रम में टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी के राजिल व्यास, मदन लाल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण आदि रहे।
