देवलधार की ज्वाला देवी ने किया संगम स्नान
चमोली
गोपेश्वर के देवलधार की ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा ने मकर संक्रांति के अवसर पर यहां संगम स्नान किया। रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में देवी की डोली और निशान अलकनंदा और पिंडर के संगम पर पहुंची। जहां परंपरागत और वैदिक मंत्रोचार के साथ स्नान की प्रक्रिया की गई। जिसके बाद देवी की डोली उमा देवी मंदिर पहुंची। यहां देव नृत्य के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान राजेंद्र पुजारी, कांति पुजारी, पवन गौड़, अनिल डिमरी आदि मौजूद थे।
