कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। शनिवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में रेखा आर्या ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास एवं जन आकांक्षाओं को साकार कर उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा अनवरत जारी रखने हेतु हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। कहा कि एक ओर जहां समान नागरिक संहिता लागू कर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री धामी संपूर्ण देश के लिए पथ प्रदर्शक बने, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं को प्रदेश से बाहर निकालने का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में देवभूमि उत्तराखंड ने अपनी पहचान पर्यटन के साथ साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में भी अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *