जन कल्याण योजना चलाकर की गरीब बेटी की शादी
बागेश्वर
छाना बिलौनी गांव के लोगों ने गरीब बेटी की शादी के लिए अभिनव पहल की है। जन कल्याण योजना चलाकर एक बेटी के हाथ पीले किए हैं। उनकी इस पहल को सभी लोगों ने सराहा है। ग्रामीणों ने भी इस योजना को आगे चलाने का फैसला लिया है। गांव में रहने वाले लोगों के अलावा प्रवासी भी इसमें मदद कर रहे हैं। रविवार को एक बेटी यहां से विदा हुई है।
