खर्ककार्की में समिति निर्माण कार्यक्रम हुआ
चम्पावत
महिलाओं को आात्मनिर्भर बनाने के लिए महिला कलस्टर संगठन के सदस्यों ने समिति निर्माण कार्यक्रम चलाया। रविवार को जिले के निकटवर्ती खर्ककार्की गांव में एरिया कॉआर्डिनेटर कैलाश शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से आजीविका के तौर तरीके बताए। यहां अध्यक्ष किरन पांडे, कोषाध्यक्ष पूजा पुजारी, सचिव शांती देवी रही।
