जरूरतमंद तक पहुंचना ही सच्ची समाजसेवाः संजय श्रीवास्तव
नैनीताल
समाज में जो जरूरतमंद लोग हैं उन तक पहु°चकर उनकी जरूरत को पूरा करना ही सच्ची समाजसेवा है। यह बात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने हल्द्वानी में नैनीताल शाखा द्वारा आयोजित स्वास्थ शिविर के आयोजन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मदद के लिए एक साथ खड़ा होना और साथ ही साथ जरूरतमंद तक पहु°चना ही समाज को भी मजबूत बनाता है। इस दौरान प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि सरन ने कायस्थ समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। जिला अध्यक्ष डाक्टर राजीव और ड़ाक्टर सीमा श्रीवास्तव ने स्वास्थ शिविर के दौरान सभी बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य चेक किया और जरूरी दवाएं भी वितरित की। इस अवसर पर महासचिव अतुल श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष हिर्तेंी सक्सेना और प्रदेश युवा अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने सभी लोगों का हालचाल लेते हुए उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सामानों का लिस्ट तैयार किया जिसे पहु°चाने की बात की। इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन मंत्री सुशील सक्सेना ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया । आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नैनीताल इकाई के तत्वावधान में रामपुर रोड स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर सभा के पदाधिकारियों द्वारा ›ी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यÿम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के आराधना कर उनका दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात ड.िं राजीव श्रीवास्तव एवं ड.िं सीमा श्रीवास्तव द्वारा वहां रह रहे सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर इसके उपरांत सभा के पदाधिकारियों द्वारा आनंद आश्रम को खाद्य सामग्री, दवाएं व गर्म कपड़े प्रदान किए गए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इस तरह के सामाजिक कार्यÿम निरंतर करता रहता है। इस अवसर पर कार्यÿम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश संगठनमंत्री सुशील सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, हिर्तेंी सक्सेना, रविसरन जिला नैनीताल के अध्यक्ष ड.िं राजीव श्रीवास्तव, सचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री चितरंजन श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रभात सक्सेना, नगर सचिव नवल किशोर सक्सेना, सर्वेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
