सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व कांग्रेस विधायकों का विधानसभा की गैलरी में धरना
देहरादून
कांग्रेस के विधायकों ने सदन की कार्यवाही होने से पूर्व अनेक समस्याओं को लेकर विधानसभा की गैलरी में धरना दिया। इस अवसर पर उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने कहा कि खटीमा का शोषण किया जा रहा है, लकड़ी व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है और वहीं किसानों का भी लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से बन महौलिया में गन्ना सेंटर चालू करने की मांग की है। कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि शीतकालीन सत्र को दून में कराये जाने के बजाय गैरसैंण भराड़ीसैंण में होना चाहिए था, लेकिन सरकार किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं ले रही है। इस अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि किच्छा में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ≈धम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर बढ़ रही गुडागर्दी, अवैध खनन, गौ मांस की तस्करी पुलिस की मिलीभगत से पनप रहे अपराधियों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग सरकार से की है। इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुडागर्दी बढ़ रही है। सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं व व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। अब तक आठ लोगों को जख्मी कर दिया है और उनके हाथ, पैर तोड़ दिये हैं और पुलिस ने मामूली धाराओं में चालान किये हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी सीओ पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किच्छा में जंगलराज चल रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले किये जा रहे हैं। क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मिलीभगत से मामूूली धाराओं में मुकदमें दर्ज कर खानापूर्ति करके गिर∂तारी कर ली जाती है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का पुलिस की वर्दी का कोई खौफ नहीं बचा है कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है जिस कारण व्यापारियों में भी भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी गौ तस्करों के साथ बाजार में खुलेआम घूमते हुए नजर आते हैं जोकि साफ दर्शाता है कि किच्छा में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए और सरकार इस ओर ठोस कार्यवाही नहीं करती है तो प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जायेगा।
