महंगाई मुक्त भारत अभियान की होगी शुरूआत-जोत सिंह विष्ट

नई टिहर

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चलायेगी। जिसके तहत जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन व धरने करेंगे। कहा कि भाजपा ने सता हथियाते ही जनता को महंगाई के रूप में भारी इनाम दिये हैं। लेकिन कांग्रेस महंगाई को लेकर मुखर बनी रहेगी।
पत्रकारों से संबोधित करते हुये बिष्ट ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले 75 दिनों तक महंगाई को पूरी तरह से नियंत्रित रखकर भाजपा की सरकारों ने जनता को छलने का काम किया और सरकार बनने के बाद महंगाई पर लगी लगाम हटा दी। जिसके परिणाम स्वरूप व्यवसायिक सिलेंडर में लगातार 5 बार बढ़ोतरी कर 720 रुपये तक दाम बढ़ाकर 2300 से ऊपर पहुंचा दिया है। इसी तरह घरेलू सिलेंडर में 50 रुपये की वृद्धि कर जनता को भारी इनाम दिया है। तेल व गैस के दामों के साथ ही गर्मी से ठीक पहले पंखे के दाम 400 रुपये बढ़ा दिये। स्कूल खुलते ही स्टेशनी के दाम बढ़ा दिये गये हैं। भवन निर्माण सामग्री में 35 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। जिससे महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त है, लेकिन प्रदेश की धामी सरकार महंगी लग्जरी गाड़ियों सहित तमाम सुख-सुविधाओं पर जनता पैसा बहा रही है। भ्रष्टाचार की यह हद है कि कैग की रिपोर्ट से सामने आया है कि प्रदेश सरकार ने 872 रूपये कहां खर्च किये उसका पता ही नहीं है। केंद्र सरकार पर वार करते हुये उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल के कार्यकाल में 50 लाख हजार करोड़ का कर्जा लिया। लेकिन मोदी सरकार से मात्र आठ साल में 78 लाख हजार करोड़ का कर्जा लिया। आज देश पर 128 लाख हजार करोड़ का कर्जा है। महंगाई से राज्य व केंद्र सरकार का राजस्व बढ़ रहा है, लेकिन जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जबकि भारत कच्चा तेल आधे से कम दामों में इस वक्त खरीद रहा है, लेकिन तेल व गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा की मोदी व धामी सरकार को महंगाई के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार बताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, मुरारी लाल खंडवाल, देवेंद्र नौडियाल, दर्शनी रावत, विजय गुनसोला, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *