सिनेमा लाइन क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन की माँग की
पिथौरागढ़
नगर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने सिनेमा लाइन क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग उठाई की है। गुरुवार को प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिनेमा लाइन में बड़ी संख्या में बाहरी लोग रहते हैं, लेकिन उनका अब तक सत्यापन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड होने की भी सूचना मिली है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में विहिप विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय, जिला संयोजक पवन नाथ, धीरज वर्मा, विनय पांडेय, गजेंद्र बिष्ट, आनंद सिंह खड़ायत, ललित पंत, महेश जोशी, विनीत पाठक, प्रकाश जोशी मौजूद रहे।
