डा.निधि उनियाल प्रकरण पर यूकेडी ने घंटाघर पर दिया धरना
देहरादून
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय की पत्नी द्वारा डा.निधि उनियाल के साथ अमर्यादित व्यवहार करने की घटना के खिलाफ घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सम्मुख धरना दिया। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में यूकेडी ने स्वाथ्य सचिव के निलम्बन की मांग की।
यूकेडी नेताओं कहना था कि इस मामले में स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही एनएच- 74 के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूकेडी लगातार आंदोलन कर रही है। लेकिन एक सप्ताह बाद भी सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। यूकेडी इस तरह की पहाड़ विरोधी वाले नौकरशाहों को स्वीकार नहीं करेगी। कोई कार्रवाई न होने से युवा यूकेडी आमरण अनशन को बाध्य होगी। धरने में अपना परिवार संगठन अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट, दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, लुशुन टोडरिया, केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी, प्रवीन रमोला, आरके शंखधर, जिला अध्यक्ष देहरादून दीपक रावत, किरन रावत, प्रीति थपलियाल, केंद्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ रवीन्द्र ममगाईं, अशोक नेगी सुरेश आर्य, जितेंद्र, सुमित कंडवाल आदि शामिल रहे।
