चोरी में फैक्ट्रीकर्मी गिरफ्तार
रुड़की
चोरी के सामान के साथ फैक्ट्रीकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। किशनपुर गांव स्थित पंचवटी फैक्ट्री के जेएम दीपक अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि फैक्ट्रीकर्मी ने करीब पांच लाख की कीमत का ब्लेड चोरी कर लिया था। पुलिस ने बीते शनिवार रात जेएम की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चोरी के सामान के साथ गौरव पुत्र नरेश निवासी धरोला थाना गागलहेड़ी सहारनपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
