बूथ सशक्तिकरण को लेकर प्रगति रिपोर्ट ली

रुड़की

भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला पंचायत कार्यालय रुड़की में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी आदित्य चौहान रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के नामित जिले के दोनों मंडलों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घर पर पार्टी के झंडे लगवाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति ने बताया कि भाजपा की ओर से आने वाले कार्यक्रमों के लिए यह बैठक रखी गई है। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से संगठनात्मक काम में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *