चंपावत विस उपचुनाव में सीएम धामी के पक्ष में लहर तेज : भसीन

ऋषिकेश

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में लहर चल रही है। जबकि कांग्रेस मैदान में कहीं भी दिखाई नहीं पड़ रही है। रविवार को डोईवाला में भाजपाइयों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि उपचुनाव में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित भाजपा के कई केंद्रीय स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वहीं कांग्रेस के किसी भी केंद्रीय नेता ने यहां आने की जहमत तक नहीं उठाई और प्रदेश के नेता भी केवल रस्म अदायगी करने में लगे हैं। भाजपा का एजेंडा विकास का है। भाजपा अपनी रणनीति के अनुरूप चुनाव लड़ रही है। इस दौरान सभी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी देखा और सुना। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद ईश्वर रौथाण, मनीष यादव, मयंक तायल, अंकित काला, चंद्रबल्लभ लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *