लोहाघाट में पहली महिला ईओ ने कार्यभार ग्रहण किया

चम्पावत

नगर पालिका लोहाघाट में पहली महिला ईओ प्रियंका रैंक्वाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नवागंतुक ईओ का नगर पालिका अध्यक्ष सहित कर्मचारियों ने स्वागत किया। ईओ मोहम्मद इस्लाम के डीडीहाट स्थानांतरण होने के बाद पद रिक्त चल रहा था। बनबसा नगर पंचायत से स्थानांतरित होकर आई प्रियंका रैंक्वाल ने नगरपालिका के ईओ का पदभार ग्रहण कर लिया है। लोहाघाट पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नगरपालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों ने उनका स्वागत किया। ईओ प्रियंका ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लंबित कार्यों का निपटारा करना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने, पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के साथ-साथ जनता की समस्याओं को अपने स्तर से समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर राजकुमार बिष्ट, ललित मोहन भट्ट, हरचरन, कैलाश उपाध्याय, सुमित गड़कोटी, प्रमोद महर, रुचि वर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *