बिजली चोरी करने पर जुर्माना लगाया
चम्पावत।
ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी करने पर दो लोगों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यूपीसीएल के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि कैनाल कॉलोनी, बनबसा निवासी निसार खान और बमनपुरी निवासी दुर्गापाल मीटर से पहले कटिया डाल कर बिजली चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीओ ने बताया कि इसके अलावा दस हजार रुपये से अधिक बिजली के 13 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
