पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया
पिथौरागढ़
न्यायालय से गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। नगर में एक और वारंटी को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई है। बीते रोज एसआई हीरा सिंह डांगी और प्रियंका मौनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत वारंटी कुमौड़ कॉलोनी निवासी गोविंद राम को गिरफ्तार किया है।
