भूकंप के झटकों से दहशत

पिथौरागढ़

सीमांत जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपद विभाग से मिली जानकारी के सुबह 8बजकर 58 मिनट में भूकंप आया। मुनस्यारी सहित थल, नाचनी, जौलजीबी बलुवाकोट में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.8 व गहराई दस किमी मापी गई है। केंद्र थल के रूईनाथल क्षेत्र बताया जा रहा है। फिलहाल कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। लोग घरों से बाहर की ओर भागते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *