पिथौरागढ़
सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को एसपी लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जिले भर में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 60 लोग सावर्जनिक स्थानों में शराब पीते मिले। पुलिस ने सभी के चालान काटे हैं।