चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार

अल्मोड़ा

चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे 01 अभियुक्त को भतरौजखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देशों पर जनपद पुलिस अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन गश्त, चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र बासोट में एक व्यक्ति भुवन चंद्र अपनी चाय की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाया गया।

जिसके कब्जे से 10 पव्वे रम अंग्रेजी शराब, 04 खाली पव्वे, डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतल बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *