धूमधाम से मनाया गया आईटीबीपी का स्थापना दिवस

चम्पावत

आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हिमवीरों और उनके परिजनों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वाहिनी के कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने परेड की सलामी ली। उन्होंने वाहिनी के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। कहा कि हिमवीर देश की रक्षा के लिए बॉर्डरों पर विषम परिस्थितियों में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देते हैं। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों और हिमवीर परिवार की महिलाओं व बच्चों के लिए जलेबी रेस, रस्सा-कस्सी, बोरा रेस, थ्री लेग रेस, म्यूजिक चेयर रेस, स्पून रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान द्वितीय कमान राहुल बालियान, उप सेनानी डॉ.राहुल भगत, एसीटी गोविंद बल्लभ, बाल किशन, अर्जुन सिंह कंडारी, गोपाल वर्मा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *