कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की निदेशक सैनिक कल्याण अमृत लाल ने मुलाकात

देहरादून

प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से उनके निजी आवास में निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने ब्रिगेडियर अमृत लाल से विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान डायरेक्टर सैनिक कल्याण अमृत लाल ने कौबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दीपावली की अग्रिम बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर इसके साथ ही विभागीय मंत्री गणेश जोशी का कुशलक्षेम भी जाना और उन्हें भी दीपावली की बधाई व शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *