राष्ट्रीय युवा संसद 2021-22 के लिए चयनित हुए आराध्य मैठाणी

ऋषिकेश

निर्मल दीपमाला विद्यालय के छात्र आराध्य मैठाणी का चयन राष्ट्रीय युवा संसद 2021-22 के लिए हुआ है। वे मार्च माह में होने वाले संसद सत्र व प्रधानमंत्री स्वयंसेवी सत्र में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को निर्मल दीपमाला विद्यालय के संचालक व निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह और प्रबंधक संत जोध सिंह महाराज ने आराध्य को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य ललित कृष्णा स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव 2021-22 में भाषण प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इसका प्रथम चरण बीती 19 फरवरी को टिहरी जिले में जिला स्तरीय संसद के रूप में आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के आराध्य मैठाणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके बाद 25 फरवरी को पंतनगर विवि में राज्य युवा संसद आयोजित हई। इसमें आराध्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इसमें उनका चयन राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव 2021-22 के लिए हुआ है। अब आराध्य मार्च माह में होने वाले संसद सत्र व प्रधानमंत्री स्वयंसेवी सत्र में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *