अधिकारी लगातार दूसरी बार बने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

चम्पावत

बाराकोट में कांग्रेस कार्यकारिणी में लगातार दूसरी बार प्रहलाद सिंह अधिकारी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अधिकारी ने उन्हें सौंपे गए दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष पूरन कठायत का आभार जताया। यहां पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेश सिंह अधिकारी, संजय जोशी, निर्मल नाथ, होशियार बोहरा, भवान सिंह फत्र्याल, उमेद सिंह बिष्ट, नवीन सिंह, कमल कालाकोटी, कृष्णा सिंह बिष्ट, नारायण राम, हरीश राम, ललित वर्मा, जगदीश सिंह, भूपाल सिंह, बबीता बोहरा, भुवन सिंह, शेखर गडकोटी, कैलाश गडकोटी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *